सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार, गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 14 Aug, 2020 04:15 PM

rape case abohar

नगर थाना नं 2 की पुलिस ने एक महिला के ब्यानों पर उसकी नाबालिग लड़की के साथ...............

अबोहर (सुनील भारद्वाज): नगर थाना नं 2 की पुलिस ने एक महिला के ब्यानों पर उसकी नाबालिग लड़की के साथ नाबालिगा के सौतेल पिता द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच नगर थाना 2 के प्रभारी बलदेव सिंह, महिला सब इंस्पैक्टर चंचल कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए ब्यानों में पीड़िता लड़की की माता ने बताया कि उसका 8 वर्ष पहले तलाक हो गया था। जहां उसकी एक 13 वर्ष की लड़की थी। बाद में उसने दुष्यंत सिंह पुत्र मोहन लाल वासी कैलाश नगर अबोहर के साथ विवाह कर लिया था। उसने बताया कि 12 अगस्त को उसका पति उसकी नाबालिगा बेटी को कार में बिठाकर गांव ले जाने की बात कह कर ले गया। प्रात: जब उसकी लड़की वापिस आई तो उसने बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया है। नगर थाना नं 2 की पुलिस ने महिला के ब्यानों पर उक्त दोषी के खिलाफ भांदस की धारा 376, 506, 6 पोक्सो एक्ट- 2012 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!