शिरोमणि अकाली दल ने जो कहा, हकीकत में करके दिखाया: बादल

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2020 08:56 AM

in reality what the shiromani akali dal said was shown badal

कांग्रेसी नेता अकाली वर्करों के साथ सरेआम अत्याचार कर रहे हैं। कैप्टन अमरेंद्र सिंह के 10 लाख नौकरी देने के दावे अनुसार हर गांव में 100 नौकरियां बनती हैं जबकि नौकरियों की जगह पर 100-100 झूठे पर्चों के रूप में अत्याचार किए गए हैं जिसका जवाब पंजाब की...

फिरोजपुर(खुल्लर,भुल्लर,मल्होत्रा,कुमार,परमजीत,आनंद): कांग्रेसी नेता अकाली वर्करों के साथ सरेआम अत्याचार कर रहे हैं। कैप्टन अमरेंद्र सिंह के 10 लाख नौकरी देने के दावे अनुसार हर गांव में 100 नौकरियां बनती हैं जबकि नौकरियों की जगह पर 100-100 झूठे पर्चों के रूप में अत्याचार किए गए हैं जिसका जवाब पंजाब की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में देगी।

कांग्रेस लीडरशिप का निशाना सिर्फ पंजाब को लूटना
उक्त शब्दों का प्रकटावा शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर में की गई रोष रैली दौरान जिले भर से बड़ी संख्या में आए अकाली वर्करों को संबोधित करते किया। उन्होंने कहा कि जनता की शक्ति का सामना सरकारें नहीं कर सकतीं और जनता की ताकत के सामने झुकना पड़ता है। जिस रास्ते कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार चल रही है वह हर तरीके से जनता के साथ किए वायदों के विपरीत है।  कांग्रेस लीडरशिप का निशाना सिर्फ पंजाब को लूटना है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने आज तक जो कहा वह हकीकत में करके दिखाया है। गांवों में बिजली के कट लगते थे, बच्चों की पढ़ाई सहित अनेक मुश्किलें पेश आती थीं जो हमने 24 घंटे बिजली देकर हल कीं। थर्मल प्लांट लगाकर बिजली की पूर्ति की। उन्होंने दावा किया कि कैप्टन अमरेंद्र 1 महीना सरकार से हट जाएं तो हम खजाना भी भरेंगे और खर्च करके भी दिखाएंगे। उन्होंने बिजली, शराब, राजस्व विभाग आदि से मिलने वाले पैसे का विवरण देते कहा कि इतने साधनों से हमने पंजाब के लोगों की सभी मांगें पूरी की थीं तो ये क्यों नहीं कर सकते। फिरोजपुर में पी.जी.आई. के लिए जमीन मंजूर हो चुकी है और 2 महीने में इसका नक्शा भी तैयार हो जाएगा व संभावित है कि जून में इसका नींव पत्थर भी रख दिया जाए। 

पुलिस विभाग पर भी जमकर बरसे सुखबीर बादल
पुलिस अफसरों को चेतावनी देते सुखबीर ने कहा कि जो भी पुलिस अफसर अकाली वर्करों पर अवैध पर्चे दर्ज करेगा अकाली सरकार बनने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जिताने पर उन्होंने फिरोजपुर वासियों का आभार जताया है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने टकसाली नेताओं बारे बात करते कहा कि जब सुखबीर बादल को अध्यक्ष बनाना था तो रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने उनका नाम पेश किया था और सुखदेव सिंह ढींडसा ने उनके नाम की मंजूरी दी थी। अनेक वर्ष सत्ता का सुख भोगने के बाद आज वह किस मुंह से हमारा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब का पानी दूसरे राज्यों को देकर पंजाब का बहुत बड़ा नुक्सान किया है जिसकी शायद कभी भी भरपाई न हो सके। इस मौके पर सीनियर अकाली नेता सिकन्दर सिंह मलूका ने कहा कि आज कैप्टन अमरेंद्र को मिलने के लिए कांग्रेसी वर्करों और पार्टी प्रधान को भी कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। बीते दिनों की घटनाओं का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि यदि पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ में जरा भी गैरत है तो उनको पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व विधायक और इस रोष रैली के आयोजनकत्र्ता जुगिन्द्र सिंह जिन्दू ने कहा कि अकाली दल एक मजबूत पार्टी है। जीरा हलके से सीनियर अकाली नेता अवतार सिंह मिन्ना ने कहा कि आज का जलसा विरोधियों के दिमाग पर पड़े सभी पर्दे उठा देगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!