नाबालिगा को भगाने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vaneet,Updated: 13 Dec, 2018 04:34 PM

case against the youth was filed abduction of minor

थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मंडी लाधुका निवासी एक युवक द्वारा विगत दिनों गंाव रूकनपुरा खुईखेडा से एक नाबालिगा को भगा ले जाने के मामले में उक्त युवक ....

अबोहर(भारद्वाज): थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मंडी लाधुका निवासी एक युवक द्वारा विगत दिनों गांव रूकनपुरा खुईखेडा से एक नाबालिगा को भगा ले जाने के मामले में उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता के पिता ने बताया कि गत दिनों वह परिवार सहित गांव खुईखेडा में कामकाज के लिए आया हुआ था। 5 दिसंबर को जब वह काम पर गया तो उसकी नाबालिगा बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर को जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी बेटी घर से गायब थी। उसके द्वारा आसपास तलाश करने पर उसे पता चला कि मंडी लाधुका निवासी राहुल कुमार उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। जिस पर पुलिस ने नाबालिगा के पिता के बयानों पर राहुल कुमार के खिलाफ भांदस की धारा 363, 366ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!