व्यक्ति को ब्लैकमेल करने के आरोप में 2 लड़कियों सहित 7 नामजद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Jan, 2020 10:12 AM

7 named including 2 girls accused of blackmailing person

लड़की ने जान-पहचान बनाकर सहेली के घर जाकर दिया घटना को अंजाम

फिरोजपुर(मल्होत्रा): एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर उससे पैसे ऐंठने और बाद में उसे डराने-धमकाने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने 2 लड़कियों सहित 7 लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। घटना सिटी की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित की मुलाकात एक लड़की से फिरोजपुर सिटी के बाजार में हुई थी। 15 जनवरी को जब वह सिटी आया तो अंजलि उसे मिली और उससे कहने लगी कि उसे उसकी दोस्त रूना के घर छोड़ आए। वह उसे उसकी दोस्त के घर छोड़ने चला गया तो वहां अज्ञात महिला उनके लिए चाय ले आई और वह दोनों बैठकर बातें करने लगे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए कि कुछ समय बाद 3 युवक वहां आए जिनमें एक ने खाकी पगड़ी पहनी हुई थी। तीनों ने अपने आपको पुलिस कर्मचारी बताते हुए उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया और जबरदस्ती उसके कपड़े उतार कर उक्त लड़की के साथ उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके पर्स से 4000 रुपए और ए.टी.एम. कार्ड निकलवा लिया और उसके खाते से 25 हजार रुपए निकलवाने के बाद खाली कागज पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे लूटने के बावजूद आरोपी उसे फोन कर लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं जिनसे परेशान हो उसने पुलिस में शिकायत दी। ए.एस.आई. शर्मा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी लड़कियों एवं उनके साथियों सुक्खा सिंह, अमनदीप सिंह, दीपू, टिंकू एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!