फाजिल्का में नशा तस्करी पर बड़ा वार, 30 किलो Heroin के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 08 Aug, 2026 05:02 PM

smugglers arrested with 30 kg heroin

एक बार फिर बीएसएफ ने करोड़ों की हेरोइन बरामद करते हुए 2 तस्कर गिरफ्तार किए हैं।

फाजिल्का: एक बार फिर बीएसएफ ने करोड़ों की हेरोइन बरामद करते हुए 2 तस्कर गिरफ्तार किए हैं। मिला जानकारी के अनुसार फाजिल्का में बीएसएफ ने काउंटर इंटेलीजेंस विंग के साथ चलाए गए संयुक्त कार्रवाई करते हुए 30 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 150 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। 

नशा तस्करों की गुप्त सूचना मिलते ही काउंटर इंटेलीजेंस विंग ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए शतीरवाला रोड पर  नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से गट्टों में छिपाकर रखे हुए 53 पैकेट हेरोइन की बरामद हुए। मौके पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव नूरशाह और मनप्रीत सिंह निवासी गांव हसता कलां जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। 

दोनों युवकों के खिलाफ स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल थाना फाजिल्का में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिन्हें जल्द ही पुलिस कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी। रिमांड दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से उनके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक पता लगाए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!