नर्सिंग की छात्रा ने होस्टल के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By swetha,Updated: 08 Feb, 2020 10:00 AM

suicide case

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसिज से संबंधित नर्सिंग कॉलेज की बी.एससी. तीसरे साल की छात्रा हरमनप्रीत कौर पुत्री परमजीत सिंह निवासी बाघापुराना जिला  मोगा ने देर रात होस्टल के कमरे में छत वाले पंखे के साथ फंदा लगाकर संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर...

फरीदकोट(राजन): बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसिज से संबंधित नर्सिंग कॉलेज की बी.एससी. तीसरे साल की छात्रा हरमनप्रीत कौर पुत्री परमजीत सिंह निवासी बाघापुराना जिला  मोगा ने देर रात होस्टल के कमरे में छत वाले पंखे के साथ फंदा लगाकर संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही यूनिवॢसटी के वाइस चांसलर डा. राज बहादुर भी घटना स्थल पर पहुंच गए। 

उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त करते कहा कि लड़की ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। कॉलेज के प्रिंसीपल हरीश चंद्र रावत ने बताया कि देर रात उनको इस घटना की जानकारी मिली और जब तक लड़की को अस्पताल लेकर गए उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि लड़की ने दिन में कक्षाएं भी लगाई थीं। वहीं आऊटिंग का दिन होने के कारण लड़की बाजार भी गई थी। 

सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी सहित थाना सिटी प्रमुख राजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। वहीं मृतक लड़की के पारिवारिक मैंबर भी पहुंच गए थे जिनके बयान उपरांत शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उसके साथी विद्यार्थियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!