प्राइम वीडियो पर 23 जून को होगा ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन का ग्लोबल प्रीमियर

Updated: 04 Jun, 2026 03:12 PM

the second season of village hospital will premiere globally on prime on j

भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज दर्शकों का इंतज़ार खत्म करते हुए 23 जून..

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज दर्शकों का इंतज़ार खत्म करते हुए 23 जून को अपनी प्राइम ऑरिजिनल सीरीज़, ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीज़न के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की। ललितम तिवारी के निर्देशन में बनी सीरीज़, ग्राम चिकित्सालय को द वायरल फीवर ने प्रोड्यूस किया है, जिसकी कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है।

भठकंडी नाम के एक काल्पनिक गाँव पर आधारित यह दिल को छू लेने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़, इस बार भी हँसी-मजाक और जज्बातों से भरे अपने सफ़र के जरिए देश के गाँवों में स्वास्थ्य सेवा की कड़वी सच्चाइयों को सामने लाती है। इस सीरीज़ में गाँव के लोगों के जुझारूपन, उनका प्यार और उनके अनोखे अंदाज़ को भी बखूबी दिखाया गया है। ग्राम चिकित्सालय में  अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, और गरिमा विक्रांत सिंह  फिर से अपने-अपने किरदारों में नजर आने वाले हैं, जबकि इस सीज़न में दिनेश लाल यादव ने भी एक अहम किरदार निभाया है। यह नया सीज़न भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में 23 जून को सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

पहला सीज़न जहां खत्म हुआ था, वहीं से इसके आगे की कहानी शुरू होती है। इस नए सीज़न में भी डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर का किरदार) का सफ़र जारी है जो भठकंडी के एक बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से पहले जैसा बनने के अपने मिशन में जुटे हैं। गाँव वालों के मन में थोड़ा शक होने के बाद भी वे धीरे-धीरे उनका भरोसा तो जीत लेते हैं, पर मुश्किलें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। कहानी में इस बार सिद्धांतों और कड़वी हकीकत के बीच के जबरदस्त टकराव को और भी गहराई से दिखाया गया है, जब डॉ. प्रभात को समझ आता है कि गाँव के अस्पताल को चलाने के लिए सिर्फ़ डॉक्टरी की पढ़ाई ही काफी नहीं होती है।

इस मौके पर प्राइम वीडियो, इंडिया के डायरेक्टर और कंटेंट लाइसेंसिंग हेड मनीष मेघानी ने कहा , “दर्शकों की पसंद धीरे-धीरे बदलती जा रही है, और हमने देखा है कि अब उन्हें सिर्फ शहरों की ही नहीं, बल्कि गाँव की मिट्टी से जुड़ी कहानियाँ भी खूब पसंद आ रही हैं। ग्राम चिकित्सालय ने रोज़मर्रा के आम जीवन को दर्शाने वाली कहानी और दिल को छू लेने वाले जज्बातों के ज़रिए इसी ट्रेंड को दर्शकों के सामने पेश किया है। पहले सीज़न को मिले ज़बरदस्त प्यार के बाद, हमें गाँव की कहानी दिखाने वाले इस कॉमेडी-ड्रामा का अगला भाग दर्शकों के सामने लाते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसमें एक बार फिर से जज्बातों, हकीकत और सामाजिक संदेश की शानदार जुगलबंदी नज़र आने वाली है। यह सीरीज़ द वायरल फीवर के साथ हमारे पुराने और मजबूत रिश्ते को एक कदम और आगे ले जाती है। हम दोनों का हमेशा से यही एक मकसद रहा है कि हम संस्कृति से जुड़ी और दिल को छू लेने वाली ऐसी कहानियाँ दर्शकों के सामने लाएँ, जिनसे अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों को जुड़ाव महसूस हो।”

सीरीज़ के निर्देशक ललितम तिवारी ने कहा , “हमें खुशी है कि हम ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीज़न के साथ उस कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं, जो हमारे लिए सिर्फ़ एक गाँव पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा से कहीं बढ़कर रही है। पहले सीज़न से ही हमने गाँव की असल जिंदगी को उसकी हकीकत के साथ पूरी ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है। इस नए सीजन में हम इसी सोच को और आगे ले जा रहे हैं, जिसमें गाँव में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने से जुड़ी परेशानियां, गाँव के लोगों का बिल्कुल अनोखा अंदाज़, उनके बीच का आपसी प्यार और मुश्किलों का सामना करने की उनकी हिम्मत को दिखाया गया है, जिसे बड़ी बारीकी से तराशे गए और दर्शकों को अपने जैसे लगने वाले किरदारों के ज़रिए पर्दे पर उतारा गया है।”

  • Edited By- Jyotsna Rawat

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!