सड़कों पर उतरे अध्यापक, वित्त मंत्री के दफ्तर का किया घेराव

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2018 11:15 AM

protest

अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत अध्यापकों ने सांझा अध्यापक मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न सहयोगी संगठनों के साथ सड़कों पर उतरते हुए रोष मार्च किया। अध्यापकों ने वित्त मंत्री के दफ्तर के समक्ष धरना देकर घेराव किया।

बठिंडा: अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत अध्यापकों ने सांझा अध्यापक मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न सहयोगी संगठनों के साथ सड़कों पर उतरते हुए रोष मार्च किया। अध्यापकों ने वित्त मंत्री के दफ्तर के समक्ष धरना देकर घेराव किया। इस मौके अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

अध्यापकों के संघर्ष को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात की गई।  मोर्चा नेता रेशम सिंह व अपरअपार सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से संघर्ष को दबाने के लिए नेताओं के तबादले किए जा रहे हैं जिसे सहन नहीं किया जाएगा। अगर जल्द ही अध्यापकों केविभिन्न मसलों का समाधान न किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!