नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, बाप-बेटी नामजद

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2019 12:43 PM

fraud of millions by fraudulent job

तलवंडी साबो पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक बाप-बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तलवंडी साबो(मुनीश): तलवंडी साबो पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक बाप-बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुखवंत सिंह निवासी बुर्ज उट्टू हरियाणा ने पुलिस को दी शिकातय में बताया कि वह तलवंडी साबो कामकाज के लिए आते थे व इसी दौरान उनकी मुलाकात सोनप्रीत कौर पुत्री दर्शन सिंह निवासी मानसा कलां के साथ हो गई।

उक्त सोनप्रीत ने उन्हें बताया कि वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में मुलाजिम लगी हुई है व उसकी अधिकारियों के साथ पहचान है।सोनप्रीत ने कहा कि वह उसको नौकरी लगवा सकती है तथा उसने शिकायतकर्त्ता से 10 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद उन्होंने उसे 5 लाख रुपए दे दिए।

बाद में आरोपी ने न तो उसे नौकरी पर लगवाया व न ही उसके पैसे वापस किए। इस काम में उसके पिता दर्शन सिंह ने भी उसका साथ दिया व दोनों ने मिलकर उनके साथ 5 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!