शार्ट सर्किट होने से डैंटल केयर अस्पताल में लगी आग

Edited By Mohit,Updated: 20 Oct, 2019 07:37 PM

fire in dental care hospital due to short circuit

आज सुबह माल रोड पर स्थित सिटी डैंटल केयर अस्पताल में शार्ट सर्किट होने से आग लगने कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

गोनियाना (गोरालाल): आज सुबह माल रोड पर स्थित सिटी डैंटल केयर अस्पताल में शार्ट सर्किट होने से आग लगने कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। 

जानकारी अनुसार गत रात करीब अढाई बजे के करीब अस्पताल में कुछ आवाजे आ रही है तो मौके पर मौजूद चौंकीदार ने अस्पताल में चोर होने का शक जताया और तुरंत अस्पताल के डाक्टरों को फोन किया, जब डाक्टरों ने मौके पर पहुंचकर शटर उठाया तो देखा कि आग अंदर फैल चुकी थी। 

एकत्र हुए लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी परन्तु फायर बिग्रेड की गाड़ी आने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू डाल दिया व ओर अधिक नुकसान होने से बचाव कर लिया। अस्पताल के मालिक डा. जशन गोयल ने बताया कि आग लगने से ए.सी., पंखे व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!