नहर में से मिली युवक की लाश

Edited By Mohit,Updated: 09 Sep, 2019 06:33 PM

bathinda hindi news

बठिंडा सरहिंद कैनाल में गोबिंदनीर नहर पुल के नीचे एक लाश मिलने की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने...........

बठिंडा (अमिता): बठिंडा सरहिंद कैनाल में गोबिंदनीर नहर पुल के नीचे एक लाश मिलने की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग टीम के सदस्य जग्गा सिंह व विक्की कुमार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। वहां नहर में एक लाश बह रही थी। सहारा टीम ने संबंधित थाना कैंट को सूचना दी। थाना कैंट के एस.एच.ओ. पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे।

सहारा टीम जग्गा व विक्की ने पुलिस की उपस्थित में लाश को बाहर निकाला। लाश एक युवक की थी। मृतक की कोई शिनाखत नहीं हो सकी। मृतक की आयु लगभग (20-25) वर्ष प्रतीत होती है। सहारा टीम ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दी है। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि लाश को 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखा गया है व लाश की शिनाखत के लिए प्रयास किए जा रहे है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!