डेढ़ क्विंटल गांजे सहित आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 04 Jun, 2023 12:02 PM

accused arrested with drugs case registered

सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 1 क्विंटल 50 किलो नशीला गांजा बरामद किया गया है

बुढलाडा : सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 1 क्विंटल 50 किलो नशीला गांजा बरामद किया गया है। बरामद किए गए गांजे की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है। जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. प्रितपाल सिंह के नेतृत्व में एस.एच.ओ. सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने राम दयाल पुत्र चादी राम को काबू कर घर के चैकिंग दौरान 5 गट्टे बोरा प्लास्टिक हर गट्टे में 1 क्विंटल 50 किलो नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया।

राम दयाल उक्त द्वारा पूछताछ दौरान बताया कि उसके घर में से बरामद हुआ 150 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा उसका लड़का रामफल उनके रिश्तेदार सुरिंद्र सिंह पुत्र हरी दास वासी मोमनपुर (हरियाणा) व रामधारी पुत्र गुरधारी वासी ढेर (हरियाणा) से खरीद कर लिया था, जो उन्होंने यह बरामद हुआ 150 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा आगे बेचना था। पुलिस ने रामफल, राम दयाल कुलाना रोड, सुरिंद्र सिंह वासी मोमनपुर (हरियाणा) व रामधारी वासी ढेर (हरियाणा) के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!