नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, 5 किलो भुक्की सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 30 Jun, 2024 03:05 PM

police action against drug abuse person arrested with 5 kg bhukki

जिला पुलिस प्रमुख संगरूर सरताज सिंह चाहल द्वारा जिले में असामाजिक तत्वों पर काबू पाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 5 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

भवानीगढ़ : जिला पुलिस प्रमुख संगरूर सरताज सिंह चाहल द्वारा जिले में असामाजिक तत्वों पर काबू पाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 5 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस के सहायक सब इंस्पैक्टर सुखजिंदर सिंह जब अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान ककड़ा चौक भवानीगढ़ पर मौजूद थे, तभी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि राजिंदर सिंह राजू पुत्र दलबारा सिंह निवासी गांव माझी जो कथित तौर पर गांव अलोअर्ख साइड से पैदल चलकर भवानीगढ़ साइड भुक्की बेचने आएगा।

सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 5 किलो भुक्की बरामद कर उसके खिलाफ नशा विरोधी अधिनियम, एन.डी. एंड पी.एस. एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!