घर में लगी आग के मामले में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 24 May, 2022 01:22 PM

case registered against unknown persons in case of house fire

गांव घराचों में बीते रविवार को रणजीत सिंह सेवामुक्त मैनेजर के घर लगी आग की घटना संबंधी पुलिस

भवानीगढ़ (कांसल): गांव घराचों में बीते रविवार को रणजीत सिंह सेवामुक्त मैनेजर के घर लगी आग की घटना संबंधी पुलिस ने संदेह के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए शिकायत में जगराज सिंह पुत्र मलकीत सिंह ने आरोप लगाया कि बीती 22 मई को उनकी गली में स्थित सव. सेवामुक्त मैनेजर रणजीत सिंह के घर लगी आग की घटना संबंधी उन्हे संदेह है कि यह आग अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से जान-बूझ कर नुक्सान पहुंचाने की नीयत के साथ लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में घर के अंदर फाइबर का शैड, सफारी गाड़ी बुरी तरह जल गई। पुलिस ने जगराज सिंह बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि सव. सेवामुक्त मैनजर के घर में अब सिर्फ सव. रणजीत सिंह की पत्नी ही रहती है जो बीते दिनों हजूर साहिब की यात्रा पर जाने के लिए सुबह घर को ताला लगा कर रवाना हुई थी। इस दौरान घर में आग लगने की घटना घट गई और गांव वासियों ने उन्हे इसकी जानकारी दी। इस संबंधी पता लगने पर वह वापस घर आ गई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!