करंट लगने से सहायक लाइनमैन की मौत, 2 घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Feb, 2020 11:08 AM

assistant lineman died due to electric shock 2 injured

करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व्यक्ति बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन था।

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व्यक्ति बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन था। 

जानकारी के अनुसार गांव रूड़ेके कलां में एक बिजली का खंभा खड़ा किया जा रहा था। इस खंभे को खड़ा करने के लिए गांव के लोग भी मदद कर रहे थे। जब खंभा खड़ा हो गया तो अचानक ही खंभा उलटकर बिजली की तारों से जा लगा जिस कारण खंभे में करंट आ गया। करंट लगने से सहायक लाइनमैन गुरतेज सिंह की मौत हो गई। जबकि सिकंदर खान व दर्शन सिंह घायल हो गए। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!