प्रेम विवाह से नाखुश पिता ने बेटी से की मारपीट

Edited By swetha,Updated: 09 Dec, 2019 03:15 PM

father unhappy with love marriage of daughter

5 साल पहले करवाए प्रेम विवाह से नाखुश लड़की (बेटी) के पिता द्वारा ससुराल घर आकर अपनी लड़की के साथ मारपीट की। बचाने के लिए आगे आई सास के साथ भी मारपीट करते उसके कपड़े फाड़ दिए।

अमृतसर(अरुण): 5 साल पहले करवाए प्रेम विवाह से नाखुश लड़की (बेटी) के पिता द्वारा ससुराल घर आकर अपनी लड़की के साथ मारपीट की। बचाने के लिए आगे आई सास के साथ भी मारपीट करते उसके कपड़े फाड़ दिए। 

थाना वेरका की पुलिस को दी शिकायत में बलविन्दर कौर ने बताया कि 5 वर्ष पहले उसके लड़के रजनीत सिंह द्वारा किरन नाम की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था, जिससे लड़की का पिता हरमेश सिंह नाखुश था। लड़की का पिता हरमेश सिंह निवासी वेरका जो काली और टिली निवासी वेरका के साथ उनके घर आया। उसकी बहू किरन द्वारा जैसे ही दरवाजा खोला तो आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसकी तरफ से बचाने की कोशिश की तो आरोपी द्वारा उसके साथ भी मारपीट करके उसके कपड़े फाड़ दिए। थाना वेरका की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!