भाई लोंगोवाल ने सुखबीर बादल को शिअद का अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

Edited By Vaneet,Updated: 14 Dec, 2019 07:30 PM

bhai longowal congratulated sukhbir badal on becoming president of sad

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने शनिवार को सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल (बादल) का प्रधान चुने जाने पर मुबारकबाद दी है। ..

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने शनिवार को सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल (बादल) का प्रधान चुने जाने पर मुबारकबाद दी है।

भाई लोंगोवाल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल देश की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी, जिसका नेतृत्व करना बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का इतिहास बेहद शानदार रहा है और इसने सिखों के मसलों की हमेशा सक्रियता के साथ पैरवी की है। सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात श्री दरबार साहिब तथा श्री अकाल तख्त साहिब पर माथा टेका जहां उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सिख कौम के सर्वोच्च स्थान श्री अकाल तख्त साहिब में भी माथा टेका। इस अवसर पर उनके साथ भाई लोंगोवाल भी मौजूद थे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!