कुख्यात 3 हैरोइन तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2019 05:27 PM

3 drug smuggler arrested

नार्कोटिक सैल अमृतसर की टीम ने आज फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड पर लगाए गए नाके के दौरान हैरोइन की सप्लाई करने जा रहे 3 कुख्यात हैरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया।

अमृतसर(संजीव): नार्कोटिक सैल अमृतसर की टीम ने आज फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड पर लगाए गए नाके के दौरान हैरोइन की सप्लाई करने जा रहे 3 कुख्यात हैरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनमें सुखराज सिंह सुखा निवासी जंडियाला गुरु, बिक्रम कुमार बंटी निवासी रत्न सिंह चौक व मनदीप सिंह मरिंडा निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 250 ग्राम हैरोइन व 1 हजार नशीली गोलियां बरामद की। तीनों आरोपियों के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नार्कोटिक सैल के इंचार्ज इंस्पैक्टर गुरमिन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें इनपुट थी कि उक्त तीनों तस्कर फतेहगढ़ चूडिया रोड की ओर से सिटीमें नशे की सप्लाई करने के लिए आ रहे है।

नाकाबंदी के दौरान कार नंबर पी.बी.06 ए.ए. 6955 को आते देख उसे रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान कार में से हैरोइन व नशीली गोलियां बरामद होने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इनसे गहनता के साथ पूछताछ कर रही है और आरोपियों द्वारा सप्लाई किए जाने वाले ठिकानों की भी जल्द निशानदेही की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!