भगतांवाला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी

Edited By Updated: 05 Sep, 2016 10:29 AM

train

भगतांवाला रेलवे स्टेशन के पास अन्नगढ़ रेलवे...

अमृतसर(जशन): भगतांवाला रेलवे स्टेशन के पास अन्नगढ़ रेलवे फाटक के पास दोपहर 12:30 बजे के लगभग एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस बीच वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कुछ लोगों ने बताया कि इन दोनों वैगनों के पहिए ज्यादा ब्रेक मारने के कारण उतरे हैं। बहरहाल घटनास्थल पर तुरंत ही सबंधित विभाग के रेल कर्मियों की टीम पहुंच गई।

इस दौरान 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त मालगाड़ी की दोनों वैगनों के पहिए पुन: पटरी पर लाए गए और मालगाड़ी को अपने गंतव्य की और रवाना किया गया। इस संदर्भ में रेलवे के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि इस बाबत जांच टीम का गठन कर दिया गया है जो इस घटना की पूरी जांच करेगी कि यह घटना किन कारणों के चलते घटी और इसका जिम्मेदार कौन है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!