तेजधार हथियारों से पिता-पुत्र पर हमला, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 14 Aug, 2022 03:51 PM

father son attacked with sharp weapons case registered

जिला तरनतारन के गांव झंडेर में विदेश भेजने के लिए दिए गए पैसे की वापसी को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र को दो लोगों द्वारा पीट-पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है।

तरनतारन: जिला तरनतारन के गांव झंडेर में विदेश भेजने के लिए दिए गए पैसे की वापसी को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र को दो लोगों द्वारा पीट-पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज करवाए बयान में जगदीश सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी गांव झंडेर ने बताया कि 8 अगस्त को वह अपने पुत्र मनजीत सिंह को लेकर खेत में जा रहा था। गांव के गुरदयाल सिंह और सुखविंदर सिंह ने साजिश कर उसे और उसके बेटे को तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। पीटने के बाद उक्त लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने कहा कि मारपीट करने का कारण यह था कि उक्त व्यक्तियों ने उसके बेटे को विदेश भेजने के लिए 2 लाख रुपए लिए थे, लेकिन उन्होंने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा, जिसके कारण वे अपने पैसे वापिस मांगते थे।

इस संबंध में ए.एस.आई. मंजीत सिंह ने बताया कि मुदई के बयान पर गुरदियाल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव झंडेर खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!