शराब की केन के साथ एक महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 05 Aug, 2024 11:37 AM

a woman arrested with liquor cans case registered

पुलिस ने उक्त महिला, जिसकी पहचान निसा कौर पत्नी सतरू सिंह निवासी गांव जोलिया के रूप में है, के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भवानीगढ़ (कांसल): जिला पुलिस प्रमुख संगरूर सरताज सिंह चाहल ने जिले में नशा बेचने वाले असामाजिक तत्वों को काबू करने के लिए चलाए अभियान के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा 20 बोतल शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल के डी.एस.पी. गरदीप सिंह दियोल और थाना प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह के दिशा-निर्देश पर पुलिस चेक पोस्ट जोलियां के सहायक उप निरीक्षक अमरीक सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान अनाज मंडी कलर कोट रोड गांव जोलियां में मौजूद थे तो पुलिस पार्टी ने अनाज मंडी के एक निर्जन क्षेत्र में एक खाली इमारत में एक महिला को अपने सामने एक भारी प्लास्टिक की केन के साथ बैठे देखा, जब यह महिला पुलिस की गाड़ी को देखकर केन को छोड़कर वहां से खिसकने लगी तो संदेह के आधार पर पुलिस ने उक्त महिला को काबू कर केन का मुंह खोलकर चेक किया तो केन से शराब बरामद की गई। पुलिस ने जब इसको मापा तो केन से 20 बोतल ठेका शराब देसी की बरामद हुई। पुलिस ने उक्त महिला, जिसकी पहचान निसा कौर पत्नी सतरू सिंह निवासी गांव जोलिया के रूप में है, के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!