गुड़गांव से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, सील किया पूरा गांव

Edited By Tania pathak,Updated: 01 Jun, 2020 01:45 PM

youth returned from gurgaon turned corona positive

फिलहाल नौजवान को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवा दिया गया है...

लुधियाना (बैनीपाल): पुलिस चौंकी ईसड़ू अधीन पड़ते गांव बौपुर में एक 23 वर्षीय नौजवान को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस संबंधित जानकारी देते डा. सिंगारा सिंह ने बताया कि राजन पुत्र प्यारे लाल, गुड़गांव में किसी फैक्टरी में काम करता है और बीते दिनों वह अपने परिवार को मिलने के लिए गांव बौपुर पहुंचा था, जिसके बाद उक्त नौजवान के कोरोना सैंपल लेकर उसे एकांतवास में भेज दिया गया था, जिस के बाद उस की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

फिलहाल नौजवान को खन्ना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवा दिया गया है। डा. सिंगारा ने बताया कि उक्त नौजवान के परिवार में से 7 सदस्यों को भी एकांतवास कर दिया गया है और उन के सैंपल लेकर लैब को भेज दिए गए हैं। पुलिस चौंकी ईसड़ू के इंचार्ज सुखविन्दर पाल सिंह ने बताया कि गाँव बौपुर को सील कर दिया गया है और किसी को भी गाँव अन्दर जाने की इजाजत नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!