होशियारपुर के युवक की गुजरात में सड़क हादसे दौरान मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 May, 2020 10:05 AM

youth died in road accident in gujarat

गांव मुनक खुर्द के 25 वर्षीय युवक मनजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह की गत रात गुजरात-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे दौरान मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

टांडा उड़मुड़(मोमी, जसविंदर): गांव मुनक खुर्द के 25 वर्षीय युवक मनजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह की गत रात गुजरात-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे दौरान मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने रोते हुए बताया कि गत रात उन्हें फोन आया कि उनके बेटे के ऊपर ट्रक का टायर चढ़ने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह खराब हुए अपने ट्रक का टायर बदलने के लिए जैक लगाने के लिए ट्रक के नीचे गया था। तभी पीछे से टैंकर की ट्रक के साथ टक्कर हो गई जिससे ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!