भयानक सड़क हादसा! महिला सरपंच की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 27 May, 2026 05:19 PM

female sarpanch death

टांडा में भयानक सड़क हादसे के दौरान एक महिला सरपंच की मौत हो गई।

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित, परमजीत मोमी): टांडा में भयानक सड़क हादसे के दौरान एक महिला सरपंच की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक टांडा-बेगोवाल रोड पर डिप्स कॉलेज के पास हुए एक भयानक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला सरपंच की मौत हो गई, जबकि हादसे में उसका पति और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भयानक सड़क हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ जब टांडा के बस्ती बोहरा गांव की सरपंच नितिका अपने पति सुखविंदर और भतीजी सोनाक्षी बेटी बलविंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जलालपुर जा रही थी। इसी दौरान रडा मोड़ के पास सामने से आ रही एक प्राइवेट कॉलेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस भयानक सड़क हादसे में सरपंच नितिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति सुखविंदर और भतीजी सोनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी। मृतक सरपंच नितिका का संबंध सत्ताधारी पार्टी से बताया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!