चुनाव में ताया की हार से परेशान ‘यूथ कांग्रेस के सचिव' ने किया Suicide

Edited By Tania pathak,Updated: 19 Feb, 2021 11:10 AM

youth congress secretary  commits suicide

नगर कौंसिल चुनावों के नतीजे आने के बाद जहां विजेता अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं...

खन्ना: नगर कौंसिल चुनावों के नतीजे आने के बाद जहां विजेता अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं इन चुनावों में हारने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके समर्थक निराशा व परेशानी के आलम में जी रहे हैं। 

खन्ना नगर कौंसिल चुनाव में वार्ड-4 से अपने ताया गुरमेल सिंह काला की हार से परेशान यूथ कांग्रेस के खन्ना जिला सचिव गुरिन्द्र सिंह सोमल ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार गुरमेल सिंह काला की पत्नी कुलदीप कौर वार्ड-4 से पिछली बार चुनाव जीती थी। इस बार पार्टी की ओर से टिकट न मिलने पर काला आजाद ही चुनाव मैदान में उतर आए। सोमल यूथ कांग्रेस का सक्रिय कार्यकत्र्ता था और आजाद चुनाव लड़ रहे अपने ताया गुरमेल काला के साथ प्रचार कर रहा था। उसने पार्टी से पूरी तरह बगावत कर ली थी। बुधवार को काला चुनाव हार गए। इससे गुरिन्द्र सोमल को काफी ठेस पहुंची। बुधवार की शाम को गुरिन्द्र सोमल अपने कमरे में चला गया। सुबह करीब 12 बजे तक जब वह कमरे से नहीं निकला तो घर वालों ने कमरे में जाकर चैक किया तो गुरिन्द्र का शव फंदे से लटक रहा था। गुरिन्द्र अपने पीछे पत्नी व बेटी छोड़ गया। 

इस संबंध में जब मामले की जांच कर रहे सदर थाना एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हेमंत कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार वालों के बयानों के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद लाश वारिसों के हवाले कर दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!