बेकरी मालिक के गनमैन की चालान धमकी से भड़का युवक, अपने ही मोटरसाइकिल को लगाई आग

Edited By Urmila,Updated: 20 Apr, 2026 11:37 AM

young man sets his own motorcycle on fire

शाम करीब 8 बजे शंकर रोड गौशाला के पास एक युवक द्वारा अपनी ही मोटरसाइकिल को आग लगाने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नकोदर (पाली): शाम करीब 8 बजे शंकर रोड गौशाला के पास एक युवक द्वारा अपनी ही मोटरसाइकिल को आग लगाने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार युवक दूध लेने के लिए डेयरी पर आया था। इस दौरान वहां एक बेकरी मालिक की सुरक्षा में तैनात गनमैन ने मोटरसाइकिल चालक को रोककर चालान करने की धमकी दी। उसने कहा कि मोटरसाइकिल का साइलेंसर बड़ा है और वह पटाखे जैसी आवाज निकाल रहा है।

युवक के अनुसार उसकी मोटरसाइकिल में कंपनी का ही साइलेंसर लगा हुआ है और उसने कोई पटाखे नहीं मारे, लेकिन पुलिसकर्मी ने उसकी बात नहीं मानी और चालान व इम्पाउंड करने की धमकी दी। इससे गुस्से में आकर युवक ने बेखौफ होकर अपनी मोटरसाइकिल को सड़क के बीचों-बीच आग के हवाले कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हैरानी की बात यह रही कि करीब आधा घंटा तक मोटरसाइकिल जलती रही, लेकिन न तो पुलिस ने तुरंत हालात काबू किए और न ही फायर ब्रिगेड समय पर पहुंची।

वहीं संबंधित कर्मी ने आग बुझाने या स्थिति संभालने के बजाय युवक को काबू कर थाने ले जाना ज्यादा जरूरी समझा। इस दौरान लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। मौके पर सदर थाना प्रभारी पलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जली हुई मोटरसाइकिल को हटवाकर ट्रैफिक बहाल करवाया। वहीं सिटी थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि युवक फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!