आप भी ATM से पैसे निकालने में किसी की लेते हैं मदद तो सावधान! पढ़ें पूरी खबर

Edited By Urmila,Updated: 04 Jun, 2025 03:38 PM

withdraw money from atm then be careful

नंगलभूर क्षेत्र में ए.टी.एम. के भीतर 2 ठगों ने मेहनती और सीधे-साधे व्यक्ति को निशाना बनाकर मदद के बहाने 95,000 रुपए ठग लिए। घटना सी.सी.टी.वी. कैमरों में रिकॉर्ड हो गई हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पठानकोट (शारदा, आदित्य) : नंगलभूर क्षेत्र में ए.टी.एम. के भीतर 2 ठगों ने मेहनती और सीधे-साधे व्यक्ति को निशाना बनाकर मदद के बहाने 95,000 रुपए ठग लिए। घटना सी.सी.टी.वी. कैमरों में रिकॉर्ड हो गई हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव घियाला के निवासी पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह 31 मई को नंगलभूर स्थित एस.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम. में पैसे निकालने के लिए गए थे। उन्हें मशीन चलाने में परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्होंने वहां पहले से मौजूद एक महिला से मदद मांगी, जो पहले से ही सुनियोजित ठगी की योजना में शामिल थी। इस दौरान 2 अन्य व्यक्ति भी ए.टी.एम. में आए व मदद का बहाना बनाकर विजय कुमार का भरोसा जीत लिया।

इसी बीच वे बड़ी होशियारी से उनका ए.टी.एम. कार्ड बदल कर नकली कार्ड पकड़ा गए और असली कार्ड लेकर चले गए। विजय कुमार ने बताया कि अगले 2 दिनों के भीतर उन ठगों ने विभिन्न स्थानों से उनके खाते से 95,000 रुपए निकाल लिए। यह रकम उन्होंने काफी समय तक मेहनत करके जमा की थी जो उनकी पत्नी के इलाज के लिए रखी गई थी।

वारदात ए.टी.एम. के अंदर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि 2 व्यक्ति ए.टी.एम. में प्रवेश करते हैं, पीड़ित से बातचीत करते हैं और फिर चालाकी से उसका कार्ड बदल लेते हैं। थाना नंगलभूर के एस.एच.ओ. ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस की टीम ने आस-पास के क्षेत्रों के अन्य कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए हैं और बैंक के सहयोग से कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं उन्होंने आम जनता को चेतावनी दी है कि कभी भी किसी अनजान व्यक्ति से ए.टी.एम. या अन्य वित्तीय मामलों में मदद न लें। सभी बैंक उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि ए.टी.एम. का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा भाषा में करना सीखें और हमेशा सतर्क रहें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!