Edited By Kamini,Updated: 02 Aug, 2022 03:35 PM
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा एक और खुलासा सामने आ रहा है।
चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा एक और खुलासा सामने आ रहा है। मूसेवाला हत्याकांड के तार राजस्थान से भी जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान के चुरू जिले से गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अरशद खान गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को पंजाब के मानसा थाने की पुलिस ने इस मामले को लेकर चुरू पहुंची जहां हिस्ट्रीशीटर अरशद खान को चुरू सेंटर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मानसा के सी.आई. जोगिंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अरशद की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
बताया जा रहा है अरशद सरदार शहर का रहने वाला है और उसके ऊपर दर्जन के करीब केस दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्याकांड में इस्तेमाल की गई बोलैरो की तार आरोपी अरशद खान से संबंधित हैं। इससे पहले भी पंजाब पुलिस सरदार शहर गई परन्तु खाली हाथ वापस आ गई थी। बोलैरो गाड़ी को पंजाब पुलिस द्वारा ट्रेस किया जा रहा है। फरवरी महीने में फतेहपुर निवासी अदित्य से खरीदी गई थी। उसको बीकानेर के कट्टड़ अपराधी रोहित गोदारा ने अपने बदमाश महिंदर सहारन द्वारा खरीदा था। महिंदर सहारन ने यह कार सरदार शहर के रहने वाले अरशद अली को दी थी। सरदारशहर से यह बोलैरो फतेहाबाद के रस्ते पंजाब पहुंची। इसमें सवार होकर शूटरों ने सिद्धू मूसेवाला को निशाना बनाया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here