जंगली सूअर का आतंक, पति-पत्नी सहित करीब एक दर्जन घायल

Edited By Kalash,Updated: 01 Dec, 2024 06:22 PM

wild boar attacked people

निकटवर्ती गांव फतेहगढ़ भादसों में आज जंगली सूअर के आंतक के कारण पूरे गांव में दहशत फैल गई।

भवानीगढ़ (कांसल): निकटवर्ती गांव फतेहगढ़ भादसों में आज जंगली सूअर के आंतक के कारण पूरे गांव में दहशत फैल गई। जंगली सूअर ने बुजुर्ग पति-पत्नी समेत करीब एक दर्जन ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया।

इस मौके पर जानकारी देते हुए जंगली सूअर के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए फतेहगढ़ भादसों के एक बुजुर्ग छोटा सिंह पुत्र जीत सिंह के पुत्र जसवीर सिंह ने बताया कि उसका घर गांव में खेतों में है। आज दोपहर को जब उसके पिता अपने घर के बाहर खड़े थे तभी खेतों की साइड से आया एक खूंखार जंगली सूअर अचानक उसके पिता पर झपट पड़ा। जंगली सूअर ने अपने तेजधार दांतों से उसके पिता के शरीर को जगह-जगह से काट डाला, जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके पिता की चीख सुनकर जब उसकी मां जसविंदर कौर घर से बाहर निकली तो इस जंगली सूअर ने उसकी मां पर भी हमला कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!