पत्नी हर समय करती थी जलील, तंग आए युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम

Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2024 03:18 PM

wife used to insult him all time fed up young man took a horrifying step

यहां पी.जी.आई. के कर्मचारी ने पत्नी से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दर्ज कराए गए बयानों में मृतक के चाचा राज कुमार निवासी फतेहाबाद हरियाणा ने बताया।

खरड़ : यहां पी.जी.आई. के कर्मचारी ने पत्नी से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दर्ज कराए गए बयानों में मृतक के चाचा राज कुमार निवासी फतेहाबाद हरियाणा ने बताया कि उसका भतीजा अशोक कुमार (32) गांव रत्ता टिब्बा फतेहाबाद का रहने वाला है और शिवालिक सिटी पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में काम करता था। उसकी पत्नी सिमरन कौर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में काम करती हैं। दोनों एक फ्लैट में साथ रहते थे।

राजकुमार ने बताया कि 18 जून की सुबह उनके भतीजे ने फोन पर मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था कि उसकी पत्नी ने उसका जीना दुर्भर कर दिया है।  उसे हर जगह गलत समझा जाता है। उसने पत्नी को खुश रखने के लिए सब कुछ किया लेकिन उसने उसकी इज्जत नहीं की। वह उसे गाली गलौज किए बिना बात नहीं करती।  वह हर जगह उससे बदतमीजी करती है। उसके अंदर अब यह सब झेलने की ताकत नहीं है। उसका अंदर ही अंदर दम घुट रहा है।

वह उसे कभी भी अपने फोन को हाथ नहीं लगाने देती। पता नहीं कि उसमें ऐसा क्या था। उससे रोज-रोज का अपमान सहन नहीं होता। अलविदा चाचा जी,  अब आपको मम्मी-पापा का ख्याल रखना है, प्लीज उसे माफ कर दीजिए। वह खुद ही खाना बना कर खाता था। उसने आज तक किसी को नहीं बताया कि उसकी अपनी जिंदगी में इतना कुछ चल रहा है। अलविदा, मैं  अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। हर कोई  उससे कहता रहा कि कुछ नहीं होता, जिंदगी ऐसे ही चलती रहती है।

राज कुमार के मुताबिक जैसे ही यह मैसेज मिला तो उसने अपने भाई समेत परिजनों को इसकी जानकारी दी। वह तुरंत अपने भाई के साथ खरड़ पहुंचे और पता चला कि उसके भतीजे अशोक कुमार ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने राज कुमार के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ धारा-306 के तहत मामला दर्ज कर लिया और 3 डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!