प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती करने के बाद लड़के ने शादी से किया इंकार, लड़की ने उठाया ये कदम

Edited By Kalash,Updated: 22 Jun, 2024 04:24 PM

boyfriend refused marriage after getting gf pregnant

बीते दिनों एक लड़की पेट्रोल की बोतल लेकर अनाज मंडी के टावर पर चढ़ गई।

भदौड़ : बीते दिनों एक लड़की पेट्रोल की बोतल लेकर अनाज मंडी के टावर पर चढ़ गई। यह देख भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों में भगदड़ मच गई। लड़की का कहना था कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह गर्भवती हो गई तो लड़का शादी से मुकर गया और उसे अपनाने से इंकार कर दिया। उसने लड़के और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।    

जानकारी के मुताबिक गांव जंगियाना में रहने वाली युवती पंचायती तलाकशुदा है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही एक युवक, जो पहले से शादीशुदा है, ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और वह गर्भवती हो गई। अब लड़के ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। इससे दुखी होकर वह तेल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और उसे समझा कर नीचे उतारा। इस संबंध में पुलिस स्टेशन भदौड़ के एस.एच.ओ. शेरविंदर सिंह ने कहा कि लड़की को समझाकर टावर से नीचे उतार लिया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला थाना भगता भाई से संबंधित होने के कारण इसकी सूचना उन्हें दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!