शादी के बाद पत्नी ने दिखाया अपना रंग तो पति ने उठाया ऐसा कदम जो सोचा न था

Edited By Urmila,Updated: 16 Jun, 2024 01:22 PM

after marriage when the wife showed her true colors

पुलिस जिला खन्ना के गांव बगली कलां में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर खुदकुशी कर ली।

खन्ना : पुलिस जिला खन्ना के गांव बगली कलां में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। हुसनप्रीत सिंह (21) ने अपने घर में फंदा लगाया। खुदकुशी के पीछे ससुराल वालों की परेशानी भी वजह रही। सुसाइड नोट में ससुराल वालों के साथ साथ पत्नी व उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। इसके चलते पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान रवनीत कौर (मृतक की पत्नी), सुखदेव सिंह (ससुर), सुखजीवन कौर (सास), जसप्रीत सिंह (साला) निवासी करौदियां और सनम (पत्नी का प्रेमी) निवासी दाऊमाजरा के तौर पर हुई।

PunjabKesari

बलविंदर सिंह निवासी बगली कलां ने बताया कि उसके बेटे हुसनप्रीत सिंह की शादी करीब 3 महीने पहले करौदियां की रवनीत कौर से हुई थी। रवनीत कौर ने कनाडा जाना था। शादी के बाद ससुराल वाले उसके बेटे को तंग परेशान करने लगे। रवनीत कौर गर्भवती हो गई तो उसे मायके ले जाकर गर्भ गिरा दिया गया। जब उसके बेटे ने ससुराल वालों से पूछा तो जवाब मिला कि अभी रवनीत ने कनाडा जाना है। बलविंदर के अनुसार बहू रवनीत ने उसके बेटे को तंग परेशान करती रहती थी।

हुसनप्रीत ने अपने मोबाइल में ही सुसाइड नोट लिखा और साथ ही अपनी शादी समय की फोटो के पीछे मोबाइल का पासवर्ड लिख दिया। फोन के नोट्स में लिखे सुसाइड नोट में राज लिखे गए। हुसनप्रीत ने लिखा कि उसकी पत्नी रवनीत कौर के दाऊमाजरा के सनम के साथ संबंध हैं। इसके चलते वह परेशान रहता था। उसके ससुराल वाले भी उसे तंग परेशान करते थे। इन सभी से दुखी होकर उसने खुदकुशी की।

एस.एच.ओ. राव वरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता बलविंदर सिंह के बयान दर्ज करके खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मृतक की पत्नी, सास-ससुर, साले के साथ उसकी पत्नी का प्रेमी बताए जाने वाले सनम को भी नामजद किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं सिविल अस्पताल समराला में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!