IELTS का कोर्स करवाकर पत्नी को भेजा था विदेश, सच्चाई सामने आई तो पति के उड़े होश

Edited By Vatika,Updated: 15 Apr, 2021 11:27 AM

wife fraud with husband after ielts

शादी 17 जून 2017 को नवनीत कौर पुत्री गुरतेज सिंह के साथ हुई थी जो आईलेट्स का कोर्स करने के बाद कनाडा चली गई थी

फिरोजपुर (कुमार): शादी करवा कर आईलेट्स का कोर्स करके कनाडा गई युवती और उसके परिवार के सदस्यों के  खिलाफ आई.पी.सी. की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

ए.एस.आई. लखवीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्त्ता लवप्रीत सिंह पुत्र जितेंद्र पाल सिंह वासी गांव सुलहानी ने पुलिस अधिकारियों को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसकी शादी 17 जून 2017 को नवनीत कौर पुत्री गुरतेज सिंह के साथ हुई थी जो आईलेट्स का कोर्स करने के बाद कनाडा चली गई थी। शिकायतकर्त्ता के अनुसार विदेश जाकर नवनीत कौर ने शिकायतकर्त्ता को कनाडा नहीं बुलाया और अपने परिजनों से कथित मिलीभगत करके उसने शिकायतकर्त्ता के साथ 65 लाख रुपए की ठगी मारी है।उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना तलवंडी भाई में नवनीत कौर उसके पिता गुरतेज सिंह, मां वीरपाल कौर और भाई जसप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!