इमरान खान को अपना दोस्त बताने वाला सिद्धू श्री ननकाना साहिब हमले पर चुप क्यों है: श्वेत मलिक

Edited By swetha,Updated: 11 Jan, 2020 10:35 AM

why sidhu who calls imran khan as his friend is silent on the attack

प्रदेश भाजपा ने सी.ए.ए. के समर्थन में जन जागरण अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में आज जिला भाजपा द्वारा एक स्कूटर रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उनके साथ प्रदेश महामंत्री प्रवीण बांसल, महामंत्री स....

होशियारपुर(राजेश जैन): प्रदेश भाजपा ने सी.ए.ए. के समर्थन में जन जागरण अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में आज जिला भाजपा द्वारा एक स्कूटर रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उनके साथ प्रदेश महामंत्री प्रवीण बांसल, महामंत्री स. दयाल सिंह सोढ़ी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद भी उपस्थित थे।

रैली का आगाज करने से पहले प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार ने साहसिक निर्णय लेते हुए नागरिकता संशोधन कानून 2019 बनाया जिससे अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीडऩ के शिकार हुए हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोग अपने मूल देश भारत में गर्व से रह सकेंगे। मलिक ने कहा इस जन जागरण अभियान के माध्यम से भाजपा घर-घर तक नागरिकता संशोधन कानून का असली मसकद बता रही है, वहीं दूसरी ओर इस कानून प्रति कांग्रेस और विपक्षी पाॢटयां जो लोगों को गुमराह कर रही हैं जिन्हें तर्क के आधार पर जवाब दिया जा रहा है।
मलिक ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह पंजाब में सी.ए.ए. लागू न करने की बात कहकर देश की सुरक्षा और एकता को ताक पर रख रहे हैं। श्वेत मलिक ने कहा कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करने वालों ने इस कानून पर बेवजह हंगामा मचा रखा है।

उन्होंने कहा कि बीते दिन ननकाना साहिब पाकिस्तान में हुए हमले ने साफ  कर दिया कि सी.ए.ए. पाकिस्तान जैसे देशों के अल्पसंख्यकों के लिए कितना आवश्यक है। मलिक ने देश की जनता से अनुरोध किया है कि बिना पढ़े इस कानून पर अपनी प्रतिक्रिया न दें क्योंकि यह कानून किसी की नागरिकता लेने का नहीं, बल्कि देने का है।एक सवाल के जवाब में मलिक ने नवजोत सिद्धू पर आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना दोस्त बताने वाला सिद्धू अब श्री ननकाना साहिब हमले पर चुप क्यों है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!