Edited By Kamini,Updated: 12 Jul, 2024 03:26 PM
अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर पंजाबी सिंगर सिंगा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, सिंघा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे लेकर हर तरफ हलचल मच गई है।
पंजाब डेस्क : अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर पंजाबी सिंगर सिंगा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, सिंघा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे लेकर हर तरफ हलचल मच गई है।
सिंगा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में एक बार फिर मिस्ट्री गर्ल नजर आई है। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पंजाबी कलाकार एक लड़की के साथ डेट नाइट पर गए हैं। सिंगा के साथ-साथ तस्वीरों में नजर आ रही एक मिस्ट्री गर्ल भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि सिंगा ने किसी लड़की के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले भी सिंगर की तस्वीरों में एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई थी। हालांकि, यह खुलासा नहीं हुआ है कि यह कलाकार के किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है या कुछ और। सिंगा द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीरों को देखकर ही फैंस ने मिस्ट्री गर्ल की पहचान उनकी गर्लफ्रेंड के रूप में कर ली थी। हालांकि, सिंगर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हाल ही में सिंगा का गाना '100 गुलाब' रिलीज हुआ है, इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here