भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का शिकंजा, रंगे हाथों व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 05 Mar, 2025 01:47 PM

vigilance action person taking bribe arrested

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी चल रही मुहिम के तहत हरियाणा के गांव असमानपुर, पिहोवा निवासी एक निजी व्यक्ति, धर्मपाल को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी चल रही मुहिम के तहत हरियाणा के गांव असमानपुर, पिहोवा निवासी एक निजी व्यक्ति, धर्मपाल को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को इसी गांव के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

bribe

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि पातड़ां के एक निवासी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज की गई झूठी शिकायत के कारण उसे परेशान किया जा रहा था और बार-बार पातड़ां पुलिस थाने में बुलाया जा रहा था।

उक्त आरोपी धर्मपाल, शिकायतकर्ता और कुछ पुलिस अधिकारियों के बीच पैसों के लेन-देन के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। शिकायतकर्ता ने खुलासा किया कि आरोपी धर्मपाल के जरिए पुलिस अधिकारियों को 2 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए उसे मजबूर किया गया। इसी तरह, 4 लाख रुपए की और मांग की गई लेकिन बाद में सौदा 3 लाख रुपए में तय हुआ।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी धर्मपाल को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की गहराई से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!