केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर किसानों से मांगें माफी: हरसिमरत

Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2021 02:34 PM

union agriculture minister narendra tomar should apologize to farmers harsimrat

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली की सीमाओं पर तीनों खेती कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की मानवीय

चंडीगढ़ (अश्वनी): पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली की सीमाओं पर तीनों खेती कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की मानवीय त्रासदी को मान्यता देने से इंकार करने के लिए एन.डी.ए. सरकार की निंदा की।

उन्होंने कहा कि एन.डी.ए. सरकार का यह किसान विरोधी रवैया उन किसानों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है, जिनसे 8 महीने से न तो कोई बातचीत की गई बल्कि मरने वालों को भी मान्यता नहीं दी गई। हरसिमरत कौर ने कृषि मंत्री से अनुरोध किया कि वह इस बयान के लिए किसानों से माफी मांगें और देश को आश्वासन दें कि ‘अन्नदाता’ को संसद में फिर इस तरीके से अपमानित नहीं किया जाएगा’। 

उन्होंने कहा कि संसद में यह भी स्पष्ट कर दिया गया था कि एन.डी.ए. सरकार तानाशाह ढंग से काम कर रही है और किसानों के मन की आशंकाओं का पता लगाने का भी कोई प्रयत्न नहीं कर रही है। हरसिमरत बादल ने कृषि मंत्री से अनुरोध किया कि वह कोई अहंकारी होकर स्टैंड लेने की बजाय पहले तीनों खेती कानूनों को निरस्त करें और फिर किसानों को बातचीत के लिए बुलाएं, ताकि उन कानूनों को तैयार किया जा सके जो उनकी बेहतरी के लिए हों न कि उनके खिलाफ काम करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!