पति की करतूत से तंग आई युवती, शादी के 4 महीने बाद किया सुसाइड

Edited By Vaneet,Updated: 09 Sep, 2019 06:46 PM

unhappy married husband commits suicide

जिले के गांव सरहाला खुर्द गांव में रविवार देर रात पति से दुखी होकर विवाहिता 22 वर्षीया पूजा रानी ने ...

होशियारपुर(अमरेन्द्र): जिले के गांव सरहाला खुर्द गांव में रविवार देर रात पति से दुखी होकर विवाहिता 22 वर्षीया पूजा रानी ने कोई जहरीली दवा निगल ली। परिवार के लोग बेहोशी के हालत में पहले पूजा रानी को माहिलपुर व बाद में सिविल अस्पताल होशियारपुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर व मैडीकल स्टाफ ने जांच के बाद पूजा रानी को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान सूचना मिलते ही थाना माहिलपुर की पुलिस व मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सोमवार को थाना माहिलपुर में तैनात जांच अधिकारी ए.एस.आई. दलजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता रामपाल निवासी नंगल खिलाडिय़ां के बयान पर आरोपी पति पलविन्द्र कुमार निवासी सरहाला खुर्द के खिलाफ मामला दर्ज होते ही आरोपी पति समेत ससुरालिए गायब हो गए।

4 महीने पहले ही हुई थी पूजा रानी की शादी
सिविल अस्पताल परिसर में मृतका पूजा रानी के पिता, भाई व अन्य परिजनों निवासी नंगल खिलाडिय़ां ने पुलिस को बताया कि करीब 4 महीने पहले ही हमलोग पूजा रानी की शादी सरहाला खुर्द के रहने वाले पलविन्द्र कुमार के साथ धूमधाम से की थी। अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज भी दिए फिर भी ससुराल में पूजा रानी को पति पैसे के लिए तंग व परेशान किया करता था। इसी दौरान कल रविवार की रात पूजा रानी को ससुराल में इतना परेशान किया गया कि दुखी होकर उसने कोई जहरीली दवा निगल ली जिस वजह से उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

आरोपी पति को जल्द ही कर लिया जाएगा गिरफ्तार: एस.एच.ओ.
सम्पर्क करने पर थाना माहिलपुर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए थे। मृतका के पिता रामपाल के बयान पर पुलिस आरोपी पति पलविन्द्र कुमार के खिलाफ धारा 306 के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों के हवाले कर दी गई है। पुलिस फरार चल रहे आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!