मामा करता रहा दुष्कर्म, सौतेली मां ने एक न सुनी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Jan, 2020 10:13 AM

uncle molested a minor

2 पर मामला दर्ज

राहों(प्रभाकर): 16 वर्षीय नाबालिगा के साथ सौतेली मां की सहमति के साथ मुंह बोले मामा द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में 2 लोगों पर मामला दर्ज होने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना राहों के एस.एच.ओ. सुभाष बाठ ने बताया कि नाबालिगा ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि वह 10वीं कक्षा की छात्रा है, जो नवांशहर के एक स्कूल में पढ़ती है। उसकी मां की मृत्यु के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। उसने बताया कि उसकी सौतेली मां व उसके पिता का हमेशा झगड़ा होता रहता था जिस उपरान्त उसकी सौतेली मां उसके पिता को छोड़कर उसे साथ लेकर नवांशहर आ गई। उसने बताया कि करीब 4 वर्ष पूर्व उसकी सौतेली मां ने गोगना जठेरे राहों में रहने वाले व्यक्ति के साथ शादी की थी। 

उसने बताया कि रवि राय पुत्र तरसेम लाल निवासी बद्दी (बलाचौर), जोकि उसका मुंह बोला मामा है, अपने पुत्र के साथ करीब डेढ़ माह से उनके घर में ही रह रहा है। उसने बताया कि गत 25 जनवरी को उसकी मां घर पर नहीं थी तो उक्त मामा उसके मना करने पर उससे जबरदस्ती करने लगा। उसने बताया कि मां के आने पर उसने बात उसे बताई परन्तु उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसने बताया कि वह रात्रि 12 बजे अपनी मां के साथ सो रही थी कि उसका मामा आकर उसके साथ सो गया। जब उसकी नींद खुली तो उसने जाकर अपनी मां को जगाया। इतने में उसका मामा आया व डराने-धमकाने लगा कि दीदी अपनी बेटी को मेरे पास भेज दे नहीं तो मैं इसे और तेरे पति को मार दूंगा।

उसने बताया कि उसकी मां ने उसे उसके साथ भेज दिया। उसके मामा ने उसकी इच्छा के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा उसे धमकी दी कि यदि इस संबंधी किसी को बताया तो वह उसे व उसके पिता को मार देगा। उसने बताया कि उसकी सौतेली मां व मुंह बोले मामा ने उसे घर से बाहर निकलने नहीं दिया। जब उसका मामा बाहर गया तो वह अपनी मां से छुपकर बाहर निकल गई। मोहल्ले के एक व्यक्ति को साथ लेकर वह पुलिस स्टेशन गई। उसने अपनी सौतेली मां तथा उक्त मामा के खिलाफ कानून तहत कार्रवाई करने की मांग की है। महिला पुलिस ने उक्त लड़की के बयानों पर उसकी माता आशा रानी व मामा रवि राय के खिलाफ धारा 376, 506 अधीन मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!