मास्को पहुंचे पंजाब के 4 स्टूडैंट्स बोले, 'मौत को बेहद करीब से देखा, Ukraine में बदत्तर हालात'

Edited By Vatika,Updated: 05 Mar, 2022 09:41 AM

ukraine russia war

मौत को बेहद करीब से देखने के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के 12 विद्यार्थी मास्को पहुंच चुके हैं,

जालंधर(पुनीत): मौत को बेहद करीब से देखने के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के 12 विद्यार्थी मास्को पहुंच चुके हैं, इनमें जालंधर के 4 स्टूडैंट्स शामिल हैं, उक्त सभी दुबई के रास्ते से कल भारत पहुंचेंगे। इनमें क्रिमिया में पढऩे वाले जालंधर के प्रिंसिपाल सिंह (प्रिंस), संगम, असीम, ऋतिक शामिल हैं। उक्त चारों ने क्रिमिया से 2 दिन पहले रात को ट्रेन पकड़ी और 34 घंटे बाद मास्को पहुंचे। अब वह खतरे के हालातों से निकल चुके हैं। उक्त चारों की तरह बाकि विद्यार्थी भी भारत लौटने को व्याकुल हैं।

क्रिमिया में बातचीत के दौरान एच.सिंह ने बताया कि उक्त चारों विद्यार्थियों को ट्रेन की टिकटें करवाकर मास्को के लिए भेजा था। उक्त लोग कल इंडिया पहुंच जाएंगे व इन चार विद्यार्थियों को मिलाकर पंजाब के कुल 12 विद्यार्थी इंडिया के लिए बीते रोज रवाना हुए थे। सभी के मोस्को पहुंचने के बाद उन्हें भी राहत मिली है क्योंकि ट्रेन में फोन के सिग्नल न आने के कारण उनकी बात भी नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार शाम को उनकी बात हुई है, जालंधर के 4 विद्यार्थी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से उन्हें लेने के लिए परिजन जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। सिंह ने बताया कि यहां पर कई स्टूडैंट्स जिंदा रहने की उम्मीद छोड़ चुके थे, सबसे खराब हालात खारकीव में बने हुए हैं, जबकि इसके विपरीत क्रिमिया में स्टूडैंट्स अभी सुरक्षित हैं।

मास्को पहुंचे विद्यार्थियों ने कहा कि मौत को बेहद करीब से देखा है। ऊपर फौजें यूक्रेन में जगह-जगह पर बमबारी कर रहीं हैं, कईयों ने तो जिंदा रहने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। एच. सिंह ने कहा कि स्टूडैंट्स भी अब यूक्रेन या रूस में नहीं रहना चाहते और महंगी टिकटें लेकर भारत वापसी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्रिमिया में स्टेट मैडिकल यूर्निवसिटी में घर वापस आने का इंतजार कर रहे 50 विद्यार्थियों की ट्रेन की टिकटें बुक हो गई है। उक्त विद्यार्थी शनिवार को यूक्रेन से 8 बजे मास्को जाने वाली ट्रेन के जरिए रवाना होंगे, इसके बाद वह मास्को से दुबई व इंडिया के लिए रवाना होगें।

Related Story

IPL
Mumbai Indians

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!