पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घरों में काम के बहाने चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jul, 2025 05:03 PM

two women arrested for stealing from houses on the pretext of work

थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने घरों में कामकाज करने की आड़ में चोरियां करने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

बठिंडा (विजय): थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने घरों में कामकाज करने की आड़ में चोरियां करने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त महिलाओं ने गत दिनों बसंत विहार स्थित एक घर से 5 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे, जबकि उससे पहले एक अन्य घर में भी काम करने के बहाने चोरी करने की कोशिश की थी। बिक्रमजीत सिंह निवासी बसंत विहार ने पुलिस को बताया कि गत दिन जब उनकी मां अकेली घर पर थी तो 2 प्रवासी महिलाएं आईं व काम करने का बहाना बनाकर घर में घुस गईं। थोड़ी बहुत सफाई करने के बाद दोनों घर से चली गईं। बाद में पता चला कि उक्त दोनों महिलाएं घर से एक पर्स चोरी करके ले गईं जिसमें 5 तोले सोना व कुछ दस्तावेज थे। 

पता चला है कि उक्त महिलाओं ने इस घर से कुछ ही दूरी पर एक अन्य घर में भी दो दिनों तक काम किया था लेकिन उन्हें चोरी का मौका नहीं मिला। फिर उन्होंने इस घर को निशाना बनाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके सी.सी.टी.वी. फुटेज से महिलाओं का सुराग लगा लिया व दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त दोनों महिलाओं की शिनाख्त मीरा व मंजू के तौर पर हुई है, जो इसी प्रकार घरों में काम करने का बहाना बनाकर चोरियों को अंजाम दे रही थीं। पुलिस दोनों के खिलाफ अगली कार्रवाई कर रही है।


Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!