लुधियाना में दो और विदेशी नागरिक आए कोरोना पॉजिटिव, दहशत का माहौल

Edited By Pardeep,Updated: 24 Dec, 2021 11:14 PM

two more foreign nationals came to ludhiana corona positive

जिले में दो और विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल की स्थिति है इससे पहले कल चार विदेशी नागरिक पॉजिटिव आ चुके हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया आज जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

लुधियाना(सहगल) : जिले में दो और विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल की स्थिति है इससे पहले कल चार विदेशी नागरिक पॉजिटिव आ चुके हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया आज जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से एक लंदन जबकि दूसरा दुबई से आया है दोनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है और उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कौन सा वेरिएंट है।

उल्लेखनीय है कि कई देशों में तेजी से फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का खतरा निरंतर बना हुआ है। बाहरी देशों में महामारी के हालात बनने के कारण विदेशों में रहने वाले भारतीय अपने देश लौटने लगे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो जिले में काफी संख्या में विदेशी नागरिक आ चुके हैं अगर इनके साथ कोरोना का नया वेरिएंट आता है तो स्थिति यहां भी विस्फोटक हो सकती है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक 87743 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है इनमें से 33 होम आइसोलेशन में रह रहे हैं जबकि 3 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!