सुखबीर और मनप्रीत बादल में छिड़ी Twitter जंग, किया पलटवार

Edited By Vatika,Updated: 12 Dec, 2019 02:58 PM

twitter war sukhbir singh badal and manpreet singh badal

पंजाब के वित्तीय हालात को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बीच ट्विटर जंग शुरू हो गई है।

चंडीगढ़: पंजाब के वित्तीय हालात को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बीच ट्विटर जंग शुरू हो गई है। जहां सुखबीर बादल ने ट्विट करके मनप्रीत बादल पर कर्मचारियों को तनख्वाह न देने का आरोप लगाया है, वहीं मनप्रीत बादल ने भी कड़ें शब्दों में सुखबीर बादल को करारा जवाब दिया है।

PunjabKesari

दरअसल, पहले सुखबीर बादल ने ट्विट किया कि कर्मचारियों को तनख्वाहें न देने पर मनप्रीत बादल ने बहाना लगाया है कि सबंधित विभागों ने ज़रूरी विवरण पेश नहीं किेए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की तनख्वाह संबंधित अपेक्षित जानकारी प्राप्त करना सरकार के लिए कोई मुश्किल काम नहीं है और सरकार अपनी, जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ कर दूसरों के सिर ठीकरा तोड़ना चाहती । 

इस बात पर मनप्रीत बादल ने  पलटवार करते हुए ट्विट किया और कहा कि सुखबीर जी जो गड़बड़ आप करके गए हो, जैसे कि छिपे हुए बैंक खाते, वित्तीय अयोग्यता और चालाकियों वाला कॉन्ट्रैक्ट, जिससे पंजाब के वित्तीय हालात ख़राब होते हैं, जबकि दूसरे अमीर होते हैं, मैं उन चीजों में सुधार करने की कोशिश कर रहा हूं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!