सीमांत क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों के लिए भिजवाई 532वें ट्रक की राहत सामग्री

Edited By swetha,Updated: 23 Nov, 2019 08:22 AM

truck relief material

पाकिस्तान द्वारा गत दो दशकों से विभिन्न तरीकों से भारत पर किए जा रहे हमलों से अन्य राज्यों के साथ-साथ पंजाब व जम्मू-कश्मीर के हजारों परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

जालन्धर (जोगिन्द्र संधू): पाकिस्तान द्वारा गत दो दशकों से विभिन्न तरीकों से भारत पर किए जा रहे हमलों से अन्य राज्यों के साथ-साथ पंजाब व जम्मू-कश्मीर के हजारों परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ये हमले आतंकवाद, गोलीबारी, जाली करंसी व नशों के रूप में किए गए। पाकिस्तान की इन साजिशों का सबसे अधिक नुक्सान सीमांत क्षेत्रों में रहने वालों को हुआ जिनके पारिवारिक सदस्य गोलीबारी का निशाना बने व कारोबार भी ठप्प होकर रह गए।

घोर संकट में जीवन निर्वाह कर रहे ऐसे पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द बांटने के उद्देश्य से पंजाब केसरी पत्र समूह द्वारा अक्तूबर, 1999 में एक विशेष राहत अभियान शुरू किया गया था जो अब तक निर्विघ्न रूप से जारी है। श्री विजय कुमार चोपड़ा जी के नेतृत्व में चल रहे सेवा के इस महान कार्य दौरान  सैंकड़ों ट्रकों की सामग्री दानी सज्जनों व शख्सियतों के सहयोग से सीमांत क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाई जा चुकी है।

इस सिलसिले के तहत 532वें ट्रक की सामग्री गत दिवस पंजाब के गुरदासपुर जिले से संबंधित सीमांत परिवारों के लिए भिजवाई गई थी। इस बार की सामग्री का योगदान श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) कल्याणकारिणी सभा (रजि.) माल रोड फिरोजपुर शहर द्वारा दिया गया था। सामग्री भिजवाने के इस पवित्र कार्य में सभा के प्रधान श्री अनुराग ऐरी ने विशेष भूमिका निभाई। इसके अलावा सभा के जनरल  सचिव लक्ष्मण सिंह शेखावत, प्रवीण चोपड़ा, पंडित अरुण पांडे, शेरू कक्कड़, अभिषेक अरोड़ा, विश्वामित्र अरोड़ा, अशोक अरोड़ा तथा सुरेन्द्र अरोड़ा ने भी इस कार्य में भरपूर सहयोग दिया।

श्री विजय कुमार चोपड़ा जी द्वारा जालन्धर से प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किए गए इस ट्रक की सामग्री में 300 परिवारों के लिए रजाइयां, कम्बल तथा लेडीज-जैंट्स कपड़े शामिल थे। ट्रक रवाना करते समय लायन जे.बी. सिंह चौधरी भी मौजूद थे।राहत सामग्री के वितरण हेतु योग गुरु श्री वरिन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जाने वाली टीम में फिरोजपुर से श्री अभिषेक अरोड़ा, प्रो. लक्षमिंदर भोरीवाल, सी.आर.पी.एफ. के रिटायर्ड अधिकारी सुलिन्द्र सिंह कंडी, राजेश भगत, विनोद कुमार तथा परमजीत साहबी भी शामिल थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!