बेअदबी मामले में सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, आज SIT के सामने होंगे पेश

Edited By Vatika,Updated: 20 Jul, 2026 09:19 AM

trouble mounts for sukhbir badal in the sacrilege case

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने उन्हें बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

जानकारी के मुताबिक, सुखबीर बादल को जारी नोटिस के तहत आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। SIT मामले की जांच को आगे बढ़ाने और विभिन्न पहलुओं को जोड़ने के लिए उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान SIT बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुखबीर बादल से सवाल-जवाब करेगी। इन मामलों को लेकर वह पहले से ही राजनीतिक और धार्मिक स्तर पर घिरे हुए हैं। SIT का मानना है कि मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम को स्पष्ट करने के लिए सुखबीर बादल से पूछताछ अहम साबित हो सकती है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होने की संभावना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!