पंजाब में 3 दिन भारी मुश्किल का सामना करेंगे लोग, बंद रहेगी ये Service

Edited By Kalash,Updated: 08 Jul, 2025 06:47 PM

trouble for punjabis for 3 days

पंजाबियो को लगातार 3 दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

पंजाब डेस्क : पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पंजाबियो को लगातार 3 दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार पंजाब भर में पनबस और पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों ने लगातार 3 दिन बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। 

पनबस और पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा मोगा बस स्टेंड में गेट रैली की गई। यहां कर्मचारियों ने 9,10 और 11 जुलाई को बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही जिसके विरोध में ये ऐलान किया है। आपको बता दें कि ट्रांसपोर्ट को लेकर केंद्र के नए कानून के विरोध में 9 जुलाई को देशभर में ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा वहीं 10 और 11 जुलाई को पंजाब में बसों का चक्का जाम होगा।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!