मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा बाढ़ पीड़ितों के लिए देंगे मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 दिन का वेतन

Edited By Vaneet,Updated: 24 Aug, 2019 08:29 PM

tript rajinder singh bajwa will give 1 day salary cm relief fund flood victims

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने आज अपना एक महीने का वेतन ...

चंडीगढ़: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने आज अपना एक महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। बाजवा के मीडिया सलाहकार गुरदर्शन सिंह बाहिया ने आज यहां बताया कि बाजवा ने यह फैसला आज जालंधर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के समय लिया।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हिदायतों के अनुसार बाजवा ने आज पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन बलदेव सिंह सरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बिजली आपूर्ति की बहाली का जायजा लिया। बाजवा ने पशु पालन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके बाढ़ में घिरे पशुओं के लिए खुराक और दवाएं मुहैया कराने के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने जालंधर के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और अलग-अलग ब्लॉकों के विकास एवं पंचायत अधिकारियोंं से विभाग की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी हासिल की। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!