दर्दनाक हादसा : खेतों में लगी आग की चपेट में आया मोटरसाइकिल सवार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 May, 2023 09:54 PM

tragic accident motorcycle rider came in the grip of fire in the fields

चोगावां से लोपोके को जाने वाली सड़क किनारे खेतों में नाड़ को लगी आग के कारण एक राहगीर के झुलस कर मौत हो जाने की दुखदायी घटना सामने आई है।

अमृतसर (सागर) : चोगावां से लोपोके को जाने वाली सड़क किनारे खेतों में नाड़ को लगी आग के कारण एक राहगीर के झुलस कर मौत हो जाने की दुखदायी घटना सामने आई है। 

जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी गांव कोहाला अपने रिश्तेदारों को मिल कर वापस अपने गांव आ रहा था तो खेतों में लगी आग के कारण उक्त मोटरसाइकिल सवार आग के चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने पहले उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। इस सबंधी थाना लोपोके के एस.एच.ओ. मुख्त्यार सिंह ने कहा है कि मामले की पड़ताल कर आग ललगाने वाले आरोपियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!