Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Oct, 2026 11:38 PM

शहर के राजपुरा रोड पर ग्रैंड स्क्वायर के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इस मामले में थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने मनीषा की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज...
पटियाला (बलजिन्द्र) : शहर के राजपुरा रोड पर ग्रैंड स्क्वायर के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इस मामले में थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने मनीषा की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मनीषा ने पुलिस को बताया कि उसे सूचना मिली थी कि उसके पिता का एक्सीडैंट हो गया है। जब वह राजिंद्रा अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि उसके पिता राजिंदर कुमार अपने दोस्त शुभम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्रैंड स्क्वायर पैलेस के पास से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके पिता की मौत हो गई और शुभम का अभी इलाज चल रहा है।