प्रशासन की चेतावनी पर भड़के व्यापारियों ने 'Mini Lockdown' में किया दुकानें खोलने का एेलान

Edited By prince,Updated: 03 May, 2021 03:01 PM

traders got angry on government for mini lockdown announce to open shops

पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद भड़के हुए व्यापारियों ने स्थानिय सदर बाज़ार के छत्ता कुआँ मोर्चो में धरना लगा कर पंजाब सरकार और प्रशासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार नारेबाज़ी की।

बरनाला(विवेक सिंधवानी): पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद भड़के हुए व्यापारियों ने स्थानिय सदर बाज़ार के छत्ता कुआँ मोर्चो में धरना लगा कर पंजाब सरकार और प्रशासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार नारेबाज़ी की। इस मौके पर व्यापारियों ने कल से अपनी दुकानें खोलने का भी ऐलान किया। इस संबंध में बातचीत करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बांसल और क्रांतिकारी व्यापार मंडल के प्रधान नीरज जिन्दल ने कहा कि व्यापारी भूखे मर रहे हैं।

व्यापारियों को पुलिस तंग करने पर लगी हुई है। जबकि व्यापारी हर समय हर जगह पर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करते आ रहे हैं। चाहे वह रेड क्रास में सहायता की बात हो या पुलिस प्रशासन की तरफ से इकठ्ठा किये गए फंड की। हर समय व्यापारियों ने दिल खोल कर प्रशासन को दान दिया है परन्तु उल्टा प्रशासन व्यापारियों को तंग कर रहा है। धीमे वर्ग के व्यापारी पिछले इक्कीस सालों से भूखे मर रहे हैं। हालात यह है कि आज हमलोग सड़को पर आ गए है। यदि व्यापारी भूल से भी कोई दुकान छीन ले तो उनपर पर्चा दर्ज कर दिया जाता है। और पुलिस अधिकारी उन को ज़लील भी करते हैं। उन्होंने कहा कि अब हम धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कल से हम प्रातःकाल 9 बजे से ले कर दोपहर 2 बजे तक सभी दुकानें खोलेंगे। यदि प्रशासन ने व्यापारियों पर पर्चा दर्ज करना है तो कर ले। दुकानों बंद कराने से तो कोरोना ख़त्म नहीं होगा।कोरोना तो वैक्सीन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने पर ही खत्म होगा। अस्पतालों में सरकार आक्सीजन और वैक्सीन का प्रबंध करे। यह प्रबंध तो सरकार कर नहीं रही बस व्यापारियों को ही तंग कर रही है। अब व्यापारियों के साथ होने वाले इस धक्केशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी यदि प्रशासन इसी तरह व्यापारियों के साथ धक्केशाही करता रहा तो व्यापारी ईंट के साथ ईंट बजा देंगे, जिस की ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर व्यापारी नेता भारत भूषण, भुपिन्दर सरपंच, मोनूं गोयल, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!